भदोही, मार्च 15 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के दशरथपुर गांव निवासी फूलपत्ती देवी ने थाने में तहरीर देकर पड़ासी महिला पर मारपीट का आरोपा मढ़ा है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। मारपीट को लेकर दोनों पक्ष में तनाव बना हुआ है। थाने में दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि पेड़ काटने को लेकर पड़ोसी से विवाद हो रहा था। इस बीच दो महिलाएं आई और अचानक हमला कर दी। इससे मेरी 11 वर्षीय बेटी बीच-बचाव को आई तो महिलाओं ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गई है। ऐसे में मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। उधर, महिला की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.