बक्सर, मई 6 -- नावानगर। स्थानीय थाना के स्थानीय गांव में एक विवाहिता के साथ ससुराल वालों द्वारा मारपीट कर प्रताड़ित किया गया है। इस संबंध में विवाहिता पूजा कुमारी द्वारा पति, देवर समेत चार लोगों पर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।पीड़िता ने अपने आवेदन में लिखा है, कि मेरे पति रितेश कुमार अपने पूरे परिवार के साथ हमारे साथ मारपीट किये। मारपीट के बाद दो दिनों तक घर मे बन्द कर के रखा। किसी तरह घर से बाहर निकल कर अपना इलाज कराया । पीड़िता द्वारा पति रितेश कुमार,ससुर राम प्रवेश चौधरी,सास मुनरी देवी और देवर आजाद कुमार पर मारपीट व प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.