किशनगंज, अप्रैल 2 -- किशनगंज। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा में ससुराल में दहेज की मांग को लेकर मारपीट का मामला गुरुवार को प्रकाश में आया है। मामले में पीड़ित महिला ने गुरुवार को सदर थाना में आवेदन सौंपा है। दिए गए आवेदन के अनुसार आरोपी पति, सास, देवर और अन्य पर पीड़ित महिला ने मारपीट का आरोप लगाया है। साथ ही ससुराल वालों पर 2 लाख रुपये दहेज की मांग व रुपए नहीं देने पर घर से निकाल देने की धमकी का भी आरोप लगाया गया है। वही मामले को लेकर पीड़ित महिला ने सदर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। सदर थाना की पुलिस ने आवेदन को लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.