गुमला, अप्रैल 11 -- गुमला, प्रतिनिध। चैनपुर थाना क्षेत्र के बरवेनगर निवासी गुलशन खातून ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी 23 फरवरी 2025 को आजाद बस्ती निवासी गुलाम मुस्लिम खान से मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। पीड़िता के अनुसार शादी में उसके मायके वालों ने नगद तीन लाख रुपये, सोना-चांदी के आभूषण व अन्य घरेलू सामान दहेज में दिया था। आरोप है कि शादी के तीन माह बाद ही पति और सास द्वारा अतिरिक्त पांच लाख रुपये की मांग की जाने लगी।रकम नहीं देने पर ससुराल पक्ष द्वारा गाली-गलौज और मारपीट की जाने लगी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति शराब के नशे में उसे प्रताड़ित करता था और बाद में घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने नपुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.