मेरठ, मार्च 23 -- नगर पंचायत दौराला की दौलतराम कॉलोनी निवासी महिला ने ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न कर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को जानकारी देते हुए ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाने पर दी तहरीर में पीड़िता ममता ने बताया कि हरियाणा के जिला झज्जर के बहादुरगढ़ निवासी युवक के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति, ससुर और सास दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे थे, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। बीती 19 मार्च की रात ससुरालियो ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने और पड़ोसियों के आने पर किसी तरह उसकी जान बची थी। वह तीन माह की गर्भवती थी और गंभीर चोटें आने पर वह रोहतक स्थित पंडित बीपी शर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.