महिला ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप
बदायूं, जुलाई 1 -- धर्म परिवर्तन कर हिंदू युवक से शादी करने वाली महिला ने ससुराल पक्ष पर मारपीट, गालीगलौज और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि कई बार पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के शिव कॉलोनी की रहने वाली रहने वाली महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू युवक से शादी करने के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि वह सनातन परंपरा के अनुसार पूजा-पाठ करती है और सभी पर्व-त्योहार मनाती है, लेकिन ससुराल पक्ष इसका विरोध करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.