रायबरेली, मार्च 17 -- सतांव संवाददाता। गुरुबख्शगंज कस्बे में सवारियां भरने को लेकर दो टेंपो चालकों में विवाद हो गया। इसके बाद एक टेंपो चालक ने अपने घर से परिजनों को बुला लिया। इसके बाद उसकी पत्नी ने दूसरे टेंपो चालक की चप्पलों से पिटाई कर दी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रायबरेली के सतांव-गुरुबख्शगंज कस्बे में सवारियां भरने को लेकर दो टेंपो चालक आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक टेंपो चालक ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दे दी। इसके बाद दूसरा टेंपो चालक सवारियां भरकर मौके से निकल गया, लेकिन ढकिया चौराहे पर पहले टेंपो चालक की पत्नी ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसने टेंपो चालक की चप्पलों से पिटाई कर दी। चौराहे पर टेंपो चालक की पिटाई देख राहगीरों का जमावड़ा लग गया। इसी बीच किसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.