उरई, फरवरी 27 -- उरई। महिला ने आवंटित शहरी आवास पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए सपा सांसद को प्रार्थना पत्र सौंपकर मदद की गुहार लगाई है। काशीराम कॉलोनी निवासी प्रेमलता ने शिकायती पत्र में बताया कि उसे सरकार द्वारा कांशीराम शहरी योजना के अंतर्गत आवास संख्या 43/506 आवंटित किया गया था। यह आवंटन 28 अगस्त 2010 को उपजिलाधिकारी जालौन ने किया था। महिला के अनुसार, वह मजदूरी करने के लिए आवास में ताला लगाकर चली गई थी। इसी दौरान कुछ दबंग लोगों ने ताला तोड़कर घर में घुसपैठ कर ली ओर घर में रखा सामान गायब कर दिया और कब्जा जमा लिया। जब वह कई बार अपने आवास पर पहुंची तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई और मारपीट कर भगा दिया गया। पीड़िता ने सपा सांसद से मांग की है कि उसका आवास कब्जामुक्त कराया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.