नई दिल्ली, जुलाई 30 -- स्ट्रॉ से किसी भी ड्रिंक को पीने का मजा दोगुना हो जाता है। लेकिन प्लास्टिक से बनने वाली स्ट्रॉ से सेहत को खतरा रहता है और पर्यावरण को नुकसान ना हो इसके लिए कागज की स्ट्रॉ रेस्टोरेंट वगैरह में दी जाती है। या फिर काफी सारे लोग कांच और स्टील जैसे मैटेरियल की स्ट्रॉ भी यूज करते हैं। लेकिन हर स्ट्रॉ के कुछ ना कुछ नुकसान है। ऐसे में इंस्टाग्राम पर महिला ने बहुत ही इकोफ्रेंडली और हर तरह से सेफ नेचुरल स्ट्रॉ को शेयर किया है। और अब उनके वीडियो को देख लोग इस आइडिए की तारीफ कर रहे हैं।प्लास्टिक, कागज और कांच-स्टील से बने स्ट्रॉ क्यों नहीं है कारगर कांच और स्टील से बने स्ट्रॉ भले ही लंबा चलते हों लेकिन इसे लोग कम पसंद करते हैं क्योंकि इन स्ट्रॉ से मुंह में चोट लगने का डर होता है। खासतौर पर बच्चों के लिए ये काफी ज्यादा खतरनाक हो...