महिला ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
बदायूं, जून 3 -- कोतवाली गेट पर एक महिला ने वीडियो जारी कर पुलिस पर अनदेखी करने और मुख्यमंत्री से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। जिसकी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है, हालांकि हिंदुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। मुरादाबाद जनपद के बिलारी निवासी कोमल का आरोप है कि उझानी निवासी पति ने झूठ बोलकर उससे विवाह किया था। उससे पहले भी पति दो और शादी कर चुका है। अब वह उसके साथ मारपीट करता है जिसकी शिकायत करने जब वह थाने आई तो पुलिस ने घर का मामला घर में निपटाने की बात कह कर थाने से भगा दिया। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है जानकारी कर जांच कराकर कार्रवाई अवश्य जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.