गोपालगंज, अप्रैल 12 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के पैठानपट्टी गांव की एक महिला ने अपने ही गांव के तीन लोगों पर बैंक से लौटने के दौरान लूटपाट व चाकू मारकर घायल कर देने की प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें मांझागढ़ थाना क्षेत्र के पैठानपट्टी गांव की इंदू देवी ने कहा है कि वह बीत 09 अप्रैल को गोपालगंज बैंक से पैसा निकाल कर घर लौट रही थी। इसी बीच कोल्हुआ गांव के चौराहे के समीप बाइक पर सवार तीन लोग चाकू से घायल कर उससे रुपए छीने गए। घटना के बाद उसने मांझागढ़ थाना में पैठानपट्टी गांव के श्री यादव, जीतेन्द्र यादव व गुड्डू यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.