रामपुर, अप्रैल 10 -- बिलासपुर। एक महिला ने शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक शोषण करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, पांच साल पहले उसकी शादी मिलक के एक गांव में हुई थी और उसका चार साल का एक बेटा भी है। उसके पति का दोस्त मुस्तफा उनके घर आता-जाता था। मुस्तफा ने महिला को प्रेमजाल में फंसाकर उसके पति से तलाक करवा दिया। इसके बाद मुस्तफा ने शादी का वादा कर एक साल तक महिला का शारीरिक शोषण किया। एक साल बाद मुस्तफा और उसके रिश्तेदार नईम चौधरी व कबीर ने महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब महिला ने इससे इनकार किया, तो तीनों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की, उसे घर से निकाल दिया और जान से मारने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.