बरेली, जून 3 -- फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता।गांव की युवती ने निकाह के बाद घर में बंधक बनाकर पति की सहमति से देवर, बहनोई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस जांच कर रही है।गांव की युवती ने एसएसपी से की शिकायत में कहा कि गांव के युवक ने एक महीने पूर्व घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया। युवती ने शिकायत पुलिस से की। पंचायत ने युवती की मर्जी के बगैर आरोपी युवक से निकाह कर दिया। इसके बाद युवक उसे घर ले गया। आरोप है कि उसे घर में बंधक बना लिया। पति की सहमति से दोनों देवर और बहनोई रोज रात को संबंध बनाने लगे। यह भी पढ़ें- महिला आयोग और आईजीआरएस से लगाई न्याय की गुहार ईद से पहले युवती की बहनें मिलने पहुंचीं। पीड़िता ने पति, भाइयों, बहनोई की करतूत बहनों को बताईं। परिजनों को बताया तो सभी भौचक रह गए। परि...