देवरिया, मई 19 -- देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के ईश्वरी प्रसाद पोखरभिंडा की रहने वाली माधुरी देवी ने पुलिस अधीक्षक व मुख्यमंत्री से शिकायत की है। उसका आरोप है कि पति की 24 जून 2024 को निधन हो गया।दो बच्चे हैं। पति के निधन के बाद ससुरालियों ने देवर से लाहिलपार मंदिर में मायके पक्ष व ससुराल पक्ष के लोगों की मौजूदगी में शादी 5 दिसंबर 2024 को करा दी। तभी से हम दाम्पत्य जीवन जी रहे हैं। अब पति दूसरे जगह शादी करने के लिए दबाव बना रहा है और धमकी दे रहा है। मामले में न्याय दिलाया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...