महिला ने लगाया धमकी देने का आरोप
हापुड़, मई 29 -- जनपद मुरादबाद के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में दर्ज कराए गए मामले में फैसला न करने पर आरोपी द्वारा धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सीओ को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला का आरोप है कि गढ़ के एक गांव निवासी व्यक्ति ने उसके साथ अपहरण कर यौन शोषण किया था। इस मामले में उसने गढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद से आरोपी निंरतर उस पर फैसला करने के लिए दवाब बना रहा था। पीड़िता ने बताया कि अब उसने फैसला न करने की बात कहीं तो आरोपी ने उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी है। पीड़िता ने सीओ को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.