हाथरस, अप्रैल 30 -- सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित एक गांव निवासी महिला ने शुक्रवार की रात्रि पशु बांधने के दौरान घेर में घुसकर एक युवक पर तमंचा के बल पर जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए महिला ने आरोप लगाया है। कि 24 अप्रैल की रात्रि 9:00 बजे के लगभग वह अपने घेर में पशुओं को बांधने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान गांव का ही युवक आ गया और उसने जबर्दस्ती तमंचे की बल पर मेरे साथ दुष्कर्म किया। मेरी चीख पुकार सुनकर जब मेरा देवर मौके पर पहुंचा तो आरोपी का भाई भी पहले से बाहर खड़ा हुआ था। विरोध के दौरान दोनों नामजदों ने मेरे पति, सास तथा देवर को मारपीट कर घायल कर दिया। और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग जाने मे...