बरेली, जून 20 -- थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देकर दुष्कर्म, मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि 15 जून को एक गांव के युवक ने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया। विरोध करने और शिकायत करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद शुक्रवार की सुबह मामूली कहासुनी होने पर कुछ लोग के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर पीड़िता के घर में घुस गया। उन्होनें उसे बेरहमी से पीटा और उसका हाथ तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...