संभल, जून 7 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव करकौरा निवासी मीना ने रविवार को पति व ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर उसके साथ आए दिन अभद्र व्यवहार और मारपीट करते हैं। हाल ही में उसके पति तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने उसके साथ मारपीट की। जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पिंटू, भगवानदास, करन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...