मुरादाबाद, मार्च 24 -- क्षेत्र के एक गांव में महिला ने पड़ोस के युवक पर घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने की बात कही। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 मार्च की शाम करीब चार बजे उसका पति घर पर नहीं था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस का युवक घर में घुस आया और महिला से छेड़खानी करने लगा, शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि जब शाम पति घर लौटे तो उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी। आरोप है कि इसके बाद जब शिकायत की गई तो आरोपी अपने साथियों के साथ उनके घर पर आ गया व गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। महिला ने तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...