मुरादाबाद, फरवरी 28 -- थाना क्षेत्र के गांव बहरमपुर निवासी माया देवी पत्नी मूलचंद सिंह ने बताया। उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी है जबकि उसका एक मंदबुद्धि बेटा है। बताया कि शुक्रवार की शाम को गांव के ही कपिल व सुधीर पुत्र जयचंद ने उसकी एक एकड़ गेहूं की फसल को ट्रैक्टर से जोत कर नष्ट कर दिया। पीड़िता ने अपने दामाद के साथ थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...