महिला ने लगाया अश्लील टिप्पणी व मारपीट का आरोप, थाने में दी तहरीर
औरैया, जून 13 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने कुछ लोगों पर अश्लील इशारे करने, अभद्र टिप्पणी करने तथा विरोध करने पर उसके पति के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना बेला में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे वह बीमारी के चलते दवा लेने बेला जा रही थी। आरोप है कि वह बेनी पुरवा मोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस के सामने खड़ी थी, तभी वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उसके प्रति अशोभनीय इशारे किए और अभद्र टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में महिला को पीटा, केस दर्ज महिला का आरोप है कि उसे गेस्ट हाउस के अंदर बुलाने का भी प्रयास किया गया। पीड़िता के अनुसार उसने घटना की जानकारी अपने पति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.