महिला ने लगाए मारपीट व जान से मारने की धमकी के गंभीर आरोप
शामली, मार्च 7 -- कांधला। मोहल्ला खैल निवासी एक विवाहित महिला ने अपने नाना, मामा और ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने और जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता सम्मो ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि हरियाणा के गन्नौर स्थित उसकी ननिहाल में नाना और मामा उसे जबरदस्ती अपने साथ रखते हैं और कैदी जैसा व्यवहार करते हैं। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है। पीड़िता ने बताया कि हाल ही में हुई मारपीट का विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पति के साथ भी मारपीट की। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कांधला थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.