महिला ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
फिरोजाबाद, जुलाई 1 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने थाने में शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार को थाना क्षेत्र की एक महिला ने मकान के स्वामी के एक रिश्तेदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपनी बुलेट लेकर आया और किराये का मकान खाली करने को कहने लगा। जब महिला और उसके पति ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलोज करते हुए छेड़छाड़ कर दी। आरोपी ने धमकी दी कि अगर कमरा खाली नहीं किया तो जान से मार देंगे। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.