महिला ने युवक पर घर में घुसकर लूट का लगाया आरोप
हरदोई, जून 28 -- कछौना, संवाददाता। कछौना थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही युवक पर घर में घुसकर अभद्रता करने और चाकू की नोक पर जेवर लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि रविवार दोपहर युवक जबरन घर में घुस आया और अभद्रता की। विरोध करने पर उसने चाकू दिखाकर गले से मंगलसूत्र तथा कान और पैरों के आभूषण लूट लिए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.