महिला ने युवक को चप्पल से पीटा
गाज़ियाबाद, जून 6 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के करहेड़ा में एक महिला ने युवक की चप्पल से पिटाई कर दी। विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित ने महिला के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। करहैड़ा निवासी अरुण कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि चार जून की दोपहर वह घर से खाना खाकर काम पर निकले थे। तभी घर के सामने रहने वाले पिंटू की पत्नी खुशबू आई और चप्पल निकाल कर उनके साथ मारपीट करने लगी। आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो महिला ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- महिला ने युवक को चप्पल से पीटा पीड़ित का कहना है कि पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद अमित सक्सेना का कहना है कि शिकायत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.