महिला ने मुख्यमंत्री को भेजा प्रार्थना पत्र, सोशल मीडिया पर किया वायरल
बिजनौर, जून 24 -- थाना मंडावली क्षेत्र की एक महिला द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए प्रार्थना-पत्र को सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जिसमें कई गंभीर आरोप लगाये हैं।महिला का कहना है कि उसकी पुत्री का विवाह तय था और 24 जून को बारात आनी थी। आरोप लगाया गया है कि 21 जून को उसकी गैरमौजूदगी में कुछ लोग उसकी पुत्री को अपने साथ ले गए। महिला का दावा है कि घर में रखी लगभग तीन लाख रुपये की नकदी, सोने की अंगूठी तथा अन्य जेवरात भी गायब मिले। काफी तलाश के बावजूद पुत्री का कोई पता नहीं चल सका।महिला ने अपनी पुत्री के कथित अपहरण, नकदी व जेवरात गायब होने तथा पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। वहीं थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि लड़की पहले भी घर छोड़ चुकी है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मामले की सच्चाई जांच के बाद ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.