धनबाद, मार्च 19 -- निजी जमीन पर कार्य रोकने व मारपीट करने के एक मामले में मोनिका देवी नामक महिला ने बुधवार को बाघमारा पुलिस से लिखित शिकायत करते हुए कारवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आलोक में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच कर रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि मेरा डुमरा मौजा स्थित जमीन है। जहां मैं जेसीबी मशीन से समतलीकरण करा रही थी। इसी दौरान तेलोटांड़ डुमरा के रहने वाले बैजनाथ पाण्डेय, निक्की पाण्डेय, जितेन्द्र पाडेय समेत अन्य लोग पहुंचे और गाली गलौज करते हुए कार्य स्थल पर आये एवं कार्य को बलपूर्वक बंद करा दिया। इस दौरान निक्की पाण्डेय ने मुझे हाथ पकड़कर धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए कार्य को रोकते हुए फाउण्डेशन को मिट्टी से भर दिया। पुनः बुधवार को जब मैं अपनी जमीन पर पहुंची तो का...