मिर्जापुर, अप्रैल 9 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के कटाई गांव निवासी उर्मिला ने गुरुवार को तीन लोगों के विरुद्ध गाली गलौज व मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। आरोप हैकि बुधवार को सास कुसुमी, जेठानी शीला तथा रामनिहोर पाल कमरे में घुसकर गाली गलौज देते हुए मारने पीटने लगे। जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की तहरीर पर तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...