लखीसराय, मार्च 29 -- सूर्यगढ़ा। थाना क्षेत्र के चंदनपुरा गांव की एक महिला अनिशा देवी ने ससुराल वालों व पति के द्वारा मारपीट करने की शिकायत थाने में की। उसने पति पर स्वयं एवं बच्चों के साथ मारपीट करने की शिकायत की। पहले भी उसके साथ पति ने मारपीट की थी, मगर सरपंच के कहने पर मामला सलटा दिया गया था। इधर शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...