काशीपुर, फरवरी 26 -- काशीपुर, संवाददाता। एक महिला ने अपनी भाभी पर अलमारी से नकदी व जेवरात चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। जसपुर खुर्द निवासी मुमताज बेगम-पत्नी असलम हुसैन ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उसकी बेटी कौशल जहां पत्नी फैजान अली अमेरिका में रहती है। करीब चार वर्ष पूर्व कौशल जहां की शादी के बाद उसने अपनी कुछ नकदी तथा जेवरात मुझे संभालने के लिए दिए थे। जिसे उसने घर में बने कमरे की अलमारी में संभाल कर रखा था। कहा कि कुछ दिन पहले जब उसने अलमारी को खोला तो उसमें से जेवर तथा नकदी गायब थी। कहा कि बीते 28 से 30 दिसंबर 2025 तक कचनाल गुसाई निवासी उसकी सगी भाभी आलिया पत्नी स्व. मंजूर अली का उसके घर आना जाना हुआ था। जिस कारण उसे संदेह है कि उसकी भाभी आलिया ने ही घर से नकदी व जेवरात ...