मुरादाबाद, फरवरी 13 -- मुगलपुरा थाना क्षेत्र निवासी महिला ने शुक्रवार को भाई-भाभी और भतीजे पर मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना मुगलपुरा के गोकुलदास मोहल्ला निवासी महक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जिस मकान में वह रहती है उसी में उसके भाई अनवर, भाभी शबाना और भतीजा जैद भी रहता है। 10 फरवरी की सुबह करीब दस बजे वह अपने कमरे से बाहर निकली तो भाई और भाभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर भाई ने किसी धारदार हथियार से उसके दाहिने हाथ पर हमला किया, जिससे वह लहुलूहान हो गई। बाद में भतीजे जैन ने भी आकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की ध्माकी दी। एसएचओ मुगलपुरा केके राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी दंपति और उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्...