रायबरेली, अप्रैल 29 -- रायबरेली। लोन वसूली को लेकर बैंक कर्मी की धमकी से परेशान एक व्यक्ति ने बुधवार को आत्महत्या कर ली है। इस बात को लेकर मृतक की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। डीह के पूरे ईश्वरी बक्स मजरे पोठई की आशा ने एक बैंक कर्मी पर उनके पति पर दबाव का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बैंक कर्मी की धमकी से परेशान होने के कारण उसके पति रामसागर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति रामसागर ने हार्ट के ऑपरेशन के लिए बैंक से कर्ज लिया था। जिसकी वसूली के लिए बैंक कर्मी लगातार घर आ कर धमकाता रहता था। इससे परेशान होकर मेरे पति ने आत्महत्या कर ली है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...