गाज़ियाबाद, जून 29 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर थानाक्षेत्र के हरसांव गांव में एक बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे और बहू पर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और घर से बेदखल करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिकायत का विवरण हरसांव गांव में एनडीआरएफ रोड के पास रहने वाली रामेश्वरी देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति महीपाल सिंह का वर्ष 2018 में निधन हो गया था। पति की मृत्यु के बाद परिवार की सहमति से उनके छोटे बेटे संदीप को नौकरी दिलाई गई थी, जिस पर किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई। उन्होंने बताया कि अदालत ने उन्हें अपने घर में सुरक्षित रूप से रहने का आदेश भी दिया है, लेकिन इसके बावजूद उनका बड़ा बेटा प्रदीप कुमार और बहू आरती उन्हें घर में रहन...