महिला ने बनाया वीडियो, किया ब्लैकमेल
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 8 -- प्रतापगढ़। शहर के नया मालगोदाम रोड पर रहने वाले प्रयागराज बादशाही मंडी निवासी एक व्यक्ति ऑनलाइन वीडियो ऐप पर एक महिला के संपर्क में आ गए। आरोप है कि वीडियो में महिला ने बात कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में ब्लैकमेल करते हुए 30 हजार रुपये की मांग की। उन्होंने दो हजार रुपये उसे भेज दिया। 2 सितंबर को एक अन्य व्यक्ति फोन कर वीडियो को लेकर 2.55 लाख रुपये की मांग करने लगा। उन्होंने बदनामी के डर से पूरे रुपये भेज दिया। इस दौरान साइबर ठगी का अहसास होने पर उन्होंने कृष्ण कुमार, एक महिला और बब्लू यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.