लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- पलियाकलां। तहसील क्षेत्र के ग्राम श्रीनगर निवासी एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा। महिला ने कार्यवाई की मांग की है। ग्राम श्रीनगर पहुंची सितवन्ती पत्नी संजय कुमार ने शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ नाजायज सम्बन्ध है। जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो उसके पति ने बहुत उल्टा सीधा कहते हुए गालियां दी। महिला की एक 6 वर्ष की पुत्री भी है। पीड़िता के अनुसार उसका पति जान से मारने का प्रयास कर चुका है। मगर अब महिला का पति संजय कुमार व उसकी महिला मित्र ने षडयन्त्र रचकर महिला व उसकी पुत्री को जान से मारने का प्रयास किया। जिससे वह काफी भयभीत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.