लखनऊ, दिसम्बर 14 -- कृष्णानगर स्थित मछली मंडी के पास रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खेल रहे छह वर्षीय मासूम टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बालक कार के बोनट में फंस गया। एक दूसरी कार भी इसमें टकरा गई। दो कारों के बीच फंसकर बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको एक निली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कृष्णानगर थाना क्षेत्र के बारा बिरवा निवासी रेशमा के मुताबिक रविवार सुबह करीब नौ बजे उनका छह वर्षीय बेटा जयचंद्र सड़क के किनारे खेल रहा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बालक कार के बोनट में फंस गया। इस बीच दूसरी कार भी आकर उसी में टकरा गई। जिससे...