गुड़गांव, मार्च 5 -- गुरुग्राम। सेक्टर-89 स्थित स्मार्ट वर्ल्ड सोसाइटी में होली के त्योहार का उत्साह उस समय मातम में बदल गया, जब एक 45 वर्षीय महिला ने अपने फ्लैट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक महिला काफी समय से मानसिक तनाव से जूझ रही थीं। सेक्टर-93 पुलिस चौकी ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार नंदिनी अपने पति सरन और बेटी के साथ सोसाइटी में रह रही थीं। उनका बेटा बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। बुधवार को पूरा परिवार सोसाइटी के अन्य लोगों के साथ नीचे होली खेल रहा था। पति सरन ने बताया कि होली खेलने के दौरान ही नंदिनी अचानक बिना कुछ कहे वापस अपने फ्लैट में चली गईं। जब कुछ देर बाद पति और बेटी फ्लैट पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि नंदिनी का शव पंखे से लगे फं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.