गाज़ियाबाद, जनवरी 3 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को अपना फ्लैट किराये पर देना भारी पड़ गया। आरोप है कि फ्लैट किराये पर लेने वाली महिला न तो किया दे रही और न ही फ्लैट खाली कर रही है। फ्लैट खाली करने के लिए कहने पर छेड़खानी के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शालीमार गार्डन क्षेत्र में रहने वाले प्रवेश विसोया के अनुसार उन्होंने अपना फ्लैट वर्ष 2020 में एक महिला को 11 महीनों के अनुबंध पर किराये पर दिया था। महिला ने दो महीने तक तो किराया दिया, लेकिन फिर किराया देना बंद कर दिया। वह जब भी किराया मांगने जाते तब महिला अगले महीने की दस तारीख तक किराया देने की बात कहती, लेकिन किराया नहीं दिया गया। इस पर उन्होंने फ्लैट खाली करने के लिए क...