फतेहपुर, अप्रैल 17 -- फतेहपुर, संवाददाता चांदपुर थाना क्षेत्र के चतनपुर गांव में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार नीत की पत्नी शालू (30) घर के अंदर कमरे में फंदे से लटकी मिलीं। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें अमौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मायका पक्ष बांदा जनपद के चंदवारा गांव का निवासी है, को भी अवगत कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- विवाहिता की हैंगिंग से हुई मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.