इटावा औरैया, मई 4 -- चकरनगर। भरेह थाना क्षेत्र के हरौली बहादुरपुर गांव में एक ही परिवार पर 24 घंटे के भीतर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पहले महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी और उसके अगले ही दिन देवर ने भी पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दो मौतों से गांव में सनसनी फैल गई, वहीं परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हरौली बहादुरपुर निवासी पिंकू दोहरे मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। पिंकू ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे उसकी 28 वर्षीय पत्नी तारा ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। जब वह घर पहुंचा तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शक होने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो तारा का शव फंदे से लटका मिला। यह देख उसके होश उड़ गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.