हरदोई, मई 7 -- अहिरोरी। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के घनश्याम नगर गांव में बुधवार शाम घरेलू कलह से आहत एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि गांव के तीन युवकों की सूझबूझ और तत्परता से समय रहते महिला को फंदे से उतार लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। गांव निवासी आरती पत्नी मनोज बुधवार शाम गांव के दक्षिण दिशा स्थित खेतों की ओर चली गई। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद और मानसिक तनाव से परेशान होकर महिला ने अपनी साड़ी का फंदा बनाकर नीम के पेड़ से लटककर जान देने की कोशिश की। इसी दौरान गांव के युवक कुंदन, नीरू और शैलेन्द्र की नजर महिला पर पड़ गई। तीनों ने बिना देर किए बहादुरी दिखाते हुए फंदा काटकर महिला को नीचे उतार लिया। फंदे से उतारे जाने के बाद महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.