बलिया, फरवरी 28 -- बांसडीह। क्षेत्र के मंगलपुरा निवासी 40 वर्षीय जानकी देवी ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे सीएचसी पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि किसी बात से नाराज महिला ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी पर लटक गयी। परिवार के किसी सदस्य की नजर पड़ी तो उसने शोर मचाया। इसके बाद जुटे लोगों ने उसे फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...