एटा, अप्रैल 17 -- गांव चंदनपुर में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में पहुंचे घरवालों को शव लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। मामले में पुलिस को तहरीर का इंतजार है। थाना राजा का रामपुर के गांव चंदनपुर में सीतापाल (25) धर्मेन्द्र पाल ने गुरुवारा रात को कहासुनी के बाद फांसी लगा ली। कमरे में पहुंचे घरवालों ने शव लटका देखा। शव लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। घरवालों ने बताया कि मृतका की शादी 24 जून 2022 को हुई थी। हालांकि मामले में पुलिस को कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। एसएचओ सत्यपाल सिंह का कहना है कि मामले में तहरीर का इंतजार है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.