शामली, मई 12 -- शामली। गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव ताना निवासी एक महिला ने डीएम को शिकायत पत्र देकर उसके प्लॉट पर कब्जे का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। गांव ताना निवासी बबीता पत्नी स्वर्गीय रगवीर सिंह ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पुलिस लाइन के पास उसका 204 गज का एक प्लॉट स्थित है, जिसे उसने वर्ष 2016 में खरीदा था। प्लॉट का बैनामा भी उसके पास मौजूद है। महिला का आरोप है कि वह सोमवार शाम अपने प्लॉट पर गई तो देखा कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्लॉट के तीन तरफ घेराव कर दिया गया है। पीड़िता ने आशंका जताई कि कोई व्यक्ति उसके प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। महिला ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर कब्जे का प्रयास करने वाले अज्ञात व्यक्तियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.