हरदोई, मई 9 -- शाहाबाद। पाली थानाक्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमी की शादी से खफा प्रेमिका ने उसे मिलने के बहाने खेत पर बुलाया। फिर ब्लेड से प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। युवक को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पाली थानाक्षेत्र के ग्राम गुजरी निवासी 20 वर्षीय सुधीर ने बताया कि उसकी शादी छह मई को जसमई खिलौना गांव में हुई थी। बताया गया कि सुधीर और आरोपी महिला के बीच पिछले करीब चार सालों से प्रेम संबंध थे। शादी की जानकारी मिलने के बाद महिला उससे नाराज चल रही थी। यह भी पढ़ें- पति को प्रेमिका के साथ देख भड़की पत्नी, बीच सड़क पर डंडों से दोनों की जमकर की पिटाई शनिवार दोपहर महिला ने सुधीर को ग्राम कुरसैली में खेत पर म...