बरेली, मार्च 9 -- मीरगंज, संवाददाता। गायब हुई तीन बच्चों की मां को बरामद कर पुलिस ने एसडीएम कोर्ट में पेश किया। महिला ने कोर्ट में दिए बयानों में अपने को बालिग बताया। महिला ने कहा वह परिचित युवक के साथ अपनी मर्जी से गई थी। रसूलपुर निवासी सर्वेश देवी ने एसडीएम कोर्ट में दिए शपथपत्र में कहा कि उसकी शादी 15 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। उसका सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राम अख्त्यारपुर थाना भोजीपुरा निवासी विपिन से संपर्क हुआ। पांच फरवरी को अपनी इच्छा से विपिन के साथ चली गई। दोनों बरेली से ट्रेन से मुंबई गए। मुंबई में 25 दिन एक साथ किराये के मकान में रहे। मुंबई से वे दो मार्च को दोनों लौट कर विपिन के गांव अख्त्यारपुर में रहने लगे। महिला ने कोर्ट में विपिन के साथ रहने की इच्छा प्रकट की। उसके बच्चे अपने पिता के साथ रहेंगे। महिला के बयान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.