बिजनौर, मार्च 13 -- धामपुर। एक महिला ने प्रेमी के घर पहुंचकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला बुधवार रात धामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने प्रेमी के घर पहुंची। बताया गया कि महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला को तुरंत उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जांच में सामने आया कि दोनों के बीच पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को दी। उधर, कोतवाल मृदुल कुमार सिंह का कहना है कि मामले में ज...