कानपुर, मई 12 -- मंगलपुर। थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 अप्रैल को वह अपने भाई देवाशीष व पति के साथ दिव्यांग मां को खाना देने के लिए जा रही थी तभी रास्ते में मृदुल पांडेय, कैफ खान, निहाल तिवारी, गोलू यादव व दो अज्ञात ने उसके भाई देवाशीष व पति मोहित पर लोहे की रॉड,सरिया से जानलेवा हमला कर दिया। बचाने पर उसके साथ अश्लीलता की। इलाज के बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...