मेरठ, मई 22 -- मोहल्ला रामपुरी निवासी महिला ने मटौर निवासी पिता-पुत्र पर भाई के साथ मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया। पीड़िता नतहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल को उपचार दिलाया। थाने पर दी तहरीर में मोहल्ला रामपुरी निवासी ज्योति ने बताया कि उसका भाई आशीष गांव मटौर में किराए पर रहता है और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भ्रण पोषण करता है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे उसका भाई खाना खाने के लिए मटौर स्थित घर गया था। वह ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़ा कर घर के अंदर चला गया। आधा घंटे बाद जब वह बाहर आया तो देखा कि उसका ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ा था। पूछताछ करने पर पता चला कि पडोसी पिता पुत्र ने ई-रिक्शा तोड़ दिया। विरोध करने पर दोनों ने उसके भाई साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने घायल का सीएचसी दौराला में उपचार कराया। इंस्पेक्टर दौराला सुम...