गोंडा, अप्रैल 27 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत भरहापारा की वंदना देवी पत्नी राजन गोस्वामी ने थाने पर तहरीर दी है। इसके मुताबिक रविवार शाम को गांव की किरन देवी पत्नी रामदिहल गोस्वामी, उनकी पुत्री कोमल, लकी, खिली ने मिलकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का-थप्पड़ व लात-घूंसे से मारा-पीटा तथा तथा दुबारा मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...